News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय ने क्षेत्रीय प्रतिभा संपन्न लोगों को किया सम्मानित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 18, 2023  |  7:55 PM

328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सरस्वती देवी महाविद्यालय ने क्षेत्रीय प्रतिभा संपन्न लोगों को किया सम्मानित
  • राष्ट्रीय युवा सप्ताह का सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में आयोजन के दौरान हो रहें हैं विविध कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज खड्डा बाजार में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम शृंखला के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिभाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में उद्यमिता/ रचनात्मकता तथा तकनीकी के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रहे युवा प्रतिभाओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी समूह को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

कार्यक्रम में विशिष्ट युवा प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा यूट्यूबर् पलक सिंह, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित हरियाली ग्रुप के संस्थापक सदस्य नत्थू विश्वकर्मा, गोरखपुर मंडल में तेजी से उभरते रैप सिंगर ओनस ग्रुप, पूर्वांचल के भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य के उभरते सितारे तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विषय के गोल्ड मेडलिस्ट क्रिएटिव राइटर आशुतोष तिवारी, इवेंट मैनेजर मुकेश मोदनवाल, बुटीक स्पेशलिष्ट शबाना खातून, ग्रामोद्योग से जुड़े युवा राहुल धवन, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे युवा विद्यालय संचालक नितेश गुप्ता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यना द्वारा पुरस्कृत धरनीपट्टी के कुशवाहा पौधशाला संचालक युवा कारोबारी रमेश कुशवाहा सहित नीट, आईआईटी, नेट/जेआरएफ, यूपीएससी, यूपीएचएससी सहित अनेक प्रतियोगी एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को इस आयोजन में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों एवं अनुभव को कॉलेज के छात्र/ छात्राओं के समक्ष साझा भी किया। अनेक बार युवा प्रतिभाओं के संघर्ष के सफर को सुनकर छात्र/ छात्राएं भावुक भी हुए। कार्यक्रम का संचालन शिवम पाण्डेय ने किया।

प्राचार्य दीपक कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज सदैव से छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सामने लाने, संवारने और उन्हें समाज के लिए प्रयोजनीय बनाने के लिए तत्पर रहता है। सप्ताह भर हुए कार्यक्रमों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस युवा सप्ताह का समापन मौनी अमावस्या के दिन नारायणी नदी के पनियहवा एवं त्रिवेणी नदी घाट पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी दही के वितरण से होगा। इस दौरान छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking