News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: हर-घर तिरंगा को लेकर एसडीएम ने की प्रधानाचार्यों की बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 10, 2022  |  9:41 PM

487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: हर-घर तिरंगा को लेकर एसडीएम ने की प्रधानाचार्यों की बैठक
  • स्कूल पर कराएं जाएं देशभक्ति कार्यक्रम-एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को उप जिलाधिकारी भावना सिंह ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

एसडीएम खड्डा भावना सिंह ने प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसमें बढ़-चढ़कर सभी को हिस्सेदारी निभानी है। कहा कि अपने- अपने विद्यालय में शिक्षकों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए और उन्हें अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान विद्यालयों में डांस, नाटक, झंडा गीत, पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी कराए जाएं जिससे कि बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो सके। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, रामनरेश तिवारी, डॉ. अमरजीत पांडेय, डॉ. अभिषेक सिंह, भागवत मिश्र, ओमप्रकाश चौरसिया, केदार प्रसाद गुप्ता, विनोद यादव सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking