News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ, राष्ट्र के विकास में भागीदारी का लिया संकल्प

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 9, 2022  |  6:30 PM

551 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ, राष्ट्र के विकास में भागीदारी का लिया संकल्प

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ।

बुधवार को कोविड गाइड लाइन के तहत शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डा.अश्वनी पाण्डेय, पत्रकार नत्थू शर्मा ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि डा.पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा का बेहतरीन माध्यम बताया। स्वयंसेवियों से एनएसएस के मूल भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के विकास में भागीदारी करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सात दिवसीय शिविर की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। इस दौरान तमाम छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर संदेश दिया। शिविरार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिलकश छटा बिखेरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन पाण्डेय तो संचालन कार्यक्रम प्रभारी संजय पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य गिरिजेश मल्ल, रामस्वरूप पाण्डेय, हरगोबिंद सिंह, मनीष रॉय, उत्तम प्रजापति, आशीष सिंह, कमलेश शर्मा, सतेंद्र मिश्र, निर्भय मिश्र, देवेन्द कुशवाहा, रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking