खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय उपनगर में दीपावली पर्व पर जगह -जगह स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का नेत्र दर्शन एवं पूजा पाठ किया गया। समाजसेवी एवं प्रतिनिधियों ने मां लक्ष्मी के प्रतिमाओं का नेत्र पट खोलकर पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की।
नगर पंचायत खड्डा के सभासद प्रतिनिधि एवं भावी चेयरमैन प्रत्याशी सिराज अहमद व अन्य लोगों ने दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड नंबर 3 श्री श्री लक्ष्मी पूजा सेवा समिति, जय मां लक्ष्मी पूजा बाल युवा सेवा समिति एवं सोहरौना दक्षिणी फारम मोहल्ला वाला वार्ड नंबर 9, शिवाजी नगर वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5 वार्ड नंबर 8 वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 1 में स्थापित मां लक्ष्मी के प्रतिमाओं का नेत्र पट खोलकर एवं फीता काटकर नेत्र दर्शन किया।
कार्यक्रम स्थल पर सभासद रोहित चौहान, विनोद यादव, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, गोलू रौनियार, अमित मद्धेशिया, इमरान आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…