News Addaa WhatsApp Group

खड्डा सामाजिक कुंभ: नारायणी लोक सम्मान से तीन विभूषित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2023  |  7:58 PM

575 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सामाजिक कुंभ: नारायणी लोक सम्मान से तीन विभूषित
  • सामाजिक कुंभ में जुटने लगे श्रद्धालु, कल लगेगी श्रद्धा की डुबकी

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेल पुल स्थित पनियहवा नारायणी तट पर आयोजित तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ के दूसरे दिन लोक- सम्मान 2023 समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संतो ने संकल्प प्रस्ताव पारित कर शाम को आरती की। नारायणी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। जगह- जगह हर हर गंगे व जय मां नारायणी के उद्घोष से लोगों में भक्ति का संचार प्रवाहित होता रहा।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पनियहवा के मां नारायणी सामाजिक कुंभ 2023 के दूसरे दिन मां नारायणी लोक सम्मान समारोह में कृषि के लिए अतुल पाण्डेय, सेवा के लिए मनीष शर्मा, पर्यावरण के लिए पूर्णिमा पाण्डेय को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक दिव्यसागर जी महराज ने नारायणी की महत्ता बताते हुए इसे तीर्थ क्षेत्र बताया। गज व ग्राहक की कथा श्रवण कराते हुए सनातन धर्म व संस्कृति को ऋषि व मुनियों की परंपरा बताया। कहा कि पौराणिक काल से ही गंडकी नदी अपने महत्व के लिए ही जानी जाती है यह वही नदी है जिसमें भगवान शालिग्राम अपना निवास करते है, जिस प्रकार भगवान शिव का उनके निराकार रूप शिवलिंग का पूजन होता है उसी प्रकार भगवान विष्णु का विग्रह रूप शालिग्राम है। वैष्णव संप्रदाय में भगवान विष्णु के चतुर्भुजी मूर्ति रूप के साथ निराकार, विग्रह रूप के पूजन का भी विधान है। पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी जी के श्राप के कारण श्री हरि विष्णु हृदयहीन शिला में बदल गए थे। उनके इसी रूप को शालिग्राम कहा गया है। यह वही नदी हुआ जिसमे गज और ग्राह की लड़ाई हुई थी। उन्होंने सामाजिक कुंभ के आयोजक मण्डल को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विषय प्रस्तावना करते हुए सामाजिक कुंभ के संरक्षक डा.सतेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि जल ही जीवन है जीवन ही जल है, पर्यावरण व कृषि के साथ-साथ अपनी संस्कृति को बचाए रखना यही संदेश देना ही मां नारायणी सामाजिक कुंभ का मुख्य उदेश्य है। सात वर्षीय श्रीमद् भागवत कथा वाचक सुश्री अनुष्का पाठक जी ने अपने उद्बोधन में पौराणिक कथाओं के माध्यम से सबके मन को मोह लिया। शाम को काशी के पुरोहितो ने घाट पर महा आरती सम्पन्न कराया। अध्यक्षता बगही धाम के महंत श्री श्री 108 श्री विश्वंभर दास महाराज ने किया। आभार ज्ञापन मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज पांडेय ने किया। संचालन प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता हरिशंकर राय, दुर्गेश राय, सुप्रियमय मालवीय, बृजेश मिश्र, हरी गोविंद रौनियार धर्मेंद्र राव, विजय मिश्र, महेंद्र पाण्डेय, शत्रुजीत शाही, नूतन दुबे, अजय मिश्रा, व्यास वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking