खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के बसडीला गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पीछे विद्युत तार से छिंटकी चिंगारी ने लगभग 10 कट्ठा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बढ़ने से रोक दिया।
बसडीला गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद व महेश माली ने विद्युत उपकेंद्र के पीछे स्थित खेत में गेंहू की फसल लगाई थी। शुक्रवार की सायं खेत के बगल से गुजरी हाइटेंशन तार से छिंटकी चिंगारी से गेंहू की फसल खाक हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बताते चलें कि इसके पूर्व भी हायडिल के पीछे इन खेतों की फसले जलने की बात सामने आयी है।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…