खड्डा/कुशीनगर। खड्डा बीआरसी पर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए व नये नियमों को अप्रासंगिक बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी खड्डा को सौंपा।
शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा की पुरानी पेंशन से ध्यान भटकाने को लेकर सरकार नई पेंशन योजना शिक्षकों पर जबरदस्ती थोप रही है। ज्ञापन में कहा है कि नई पेंशन योजना शिक्षकों द्वारा स्वीकार न करने पर जबरन वेतन रोकने व कटौती करने का कार्य बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण व्यवहार है। शिक्षक संघ के नेताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष पारसनाथ साहनी, मंत्री वेदप्रकाश गुप्ता, जिला संयुक्त मंत्री मुमताज अली कोषाध्यक्ष गयाबोध सैनी, संजय उपाध्याय, श्यामसुंदर वर्मा, राकेश मिश्रा, रामवेलास शर्मा, महेंद्र यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार गुप्त, पुष्पारानी राय, अवधेश तिवारी, सिधेश्वर तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…