News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दस दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 4, 2022  |  9:13 PM

834 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दस दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

खड्डा/कुशीनगर। नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के वीरभार ठोकर स्थित प्राचीन देवी मंदिर परिसर में सोमवार को दस दिवसीय श्रीरूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा निकालकर किया गया। हाथी व गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

वीरभार देवी स्थान से सोमवार की सुबह पीतवस्त्रधारी कुंवारी कन्याओं, महिलाओं व पुरूषों ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली जो मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न गांवों का भ्रमण कर यज्ञमंडप पहुंची, जहां विद्वान पुरोहितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञमंडप में कलश स्थापना कराया गया। आयोजक मंडल ने बताया कि सोमवार से शुरू होकर रूद्रमहायज्ञ 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रवचन, रामलीला मंचन के साथ-साथ शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान आनंद चौहान, कृष्णा गुप्ता, विजयनाथ मिश्रा, दीनानाथ शर्मा, अर्जुन चौहान, अनुराग मिश्र, मुन्ना गोंड़ आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking