News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 20, 2023  |  2:49 PM

506 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं
  • सोमवार को अपर जिलाधिकारी एवं एएसपी के समक्ष आए 26 मामले, 3 निस्तारित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व एएसपी रितेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वाधिक मामले राजस्व से संबंधित आए जिसमें एडीएम ने टीम गठित कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 26 फरियादियों ने अपनी फरियाद की जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता व एएसपी रितेश कुमार जायसवाल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आवास, पेंशन, राजस्व, पुलिस के कुल 26 मामले आए जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम सभा किशनपुर विजयपुर के ग्राम प्रधान हेमंत शुक्ला व ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की जमीन को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा जिसपर एडीएम ने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा की मौके पर जाकर विधिक रुप से समस्या का समाधान कराएं।

 

इस दौरान एसडीएम विकास चन्द्र, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा, हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, बीडीओ विनित यादव, फारेस्टर अमित तिवारी,  सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking