News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: धूमधाम से मनाई गई गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2022  |  9:02 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धूमधाम से मनाई गई गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती
  • देश की एकता व अखण्डता को महापुरुषों ने दी मजबूती-विधायक

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन खड्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों, स्कूलों, राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से मनाया गया। इस मौके पर गणमान्य लोगों ने बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम भी हुए।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा के सरस्वती देवी महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती पर प्राचार्य दीपक मिश्र सहित शिक्षक व छात्र, छात्राओं ने महापुरुषों को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। छितौनी इण्टर कालेज में एसडीएम सुश्री भावना सिंह ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्कूली बच्चों ने नाट्य मंचन किया। इस दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया। एसडीएम ने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया। प्राचार्य सुशील कुमार, परीक्षा नियंत्रक आकाश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता पवन राव ने विशुनपुरा के गंगाधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया। छितौनी नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ देवेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली में प्रधानाचार्य डा.देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डा.अमरजीत पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खड्डा कस्वे के प्रमुख चौक चौराहे पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ- सफाई कर माल्यार्पण किया गया। गांधी स्मारक स्थित शहीद स्थली पर महापुरुषों का माल्यार्पण विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया।

विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, विजय कन्नौजिया, प्रिंस मद्धेशिया, रोशनलाल भारती आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking