News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान व सचिव पर हैण्डपम्प रिबोर कराने के नाम पर धन निकालकर बंदरबांट किये जाने का आरोप लगा की शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2022  |  7:36 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान व सचिव पर हैण्डपम्प रिबोर कराने के नाम पर धन निकालकर बंदरबांट किये जाने का आरोप लगा की शिकायत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बंजारीपट्टी ग्रामसभा के सिसवां रामसहाय टोला निवासी एक शिकायत कर्ता ने ग्राम पंचायत के इंडिया मार्का हैण्डपंप 2 के रिबोर में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधान व सचिव द्वारा बिना रिबोर कार्य कराये ही धन निकालकर बंटरबांट किये जाने की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

सिसवां रामसहाय गांव निवासी शिकायतकर्ता अंकित तिवारी के अनुसार गांव के इंडिया मार्का 2 हैण्डपम्प के रिबोर के एवज में मात्र खानापूर्ति कर नट बोल्ट बदलकर चबुतरा निर्माण करा पैसा निकाल लिया गया जबकि हैण्डपम्प से बालू आ रहा है। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर करने के बाद जांचकर्ता अधिकारी ने शिकायत सही पाया व दो कार्यदिवस में इसे ठीक कराने की रिपोर्ट भी जांच आख्या में दी लेकिन बार- बार शिकायत के बाद भी सचिव व प्रधान द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने खण्ड विकास अधिकारी खड्डा से उक्त मामले की जांच करा नल का रिबोर कराने व समस्या के निदान की मांग की है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking