News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को किया याद

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 19, 2021  |  6:33 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को किया याद

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बारावफात की खास मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को याद किया। मुस्लिम समुदाय का यह जुलूस पूरा नगर भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं का जोश और जुनून देखने लायक था। जूलूश के दौरान पुलिस व पीएससी के जवान सुरक्षा ब्यवस्था में चाक चौवन्द दिखे।

आज की हॉट खबर- राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने की 12वीं तारीख को हर साल मुस्लिम समुदाय के लोग मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाते हैं। इस खास दिन पर जुलूस के अलावा मुस्लिम समुदाय मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत भी करते हैं। वहीं जगह-जगह जलसे का आयोजन भी किया जाता है।
खड्डा नगर में ईद उल मिलादुन्नबी का जुलूस नगर के स्टैट बैंक चौराहा, चीक मण्डी, पोखरा रोड़, सुबाष चौक आदि स्थानों से होते हुए मदरसों व मस्जिदों से होते हुए पूरा नगर भ्रमण कर पुन: अपने नियत स्थान पर पहुंचा। इस दौरान खड्डा एस एच ओ धनवीर सिंह, एस एस आई भगवान सिंह, कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर यादव, हेड कां. योगेश राय सहित पीएससी के जवान जगह- जगह सुरक्षा ब्यवस्था में चाक चौवन्द जुटे रहे। थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी, भुजौली बाजार, कोहरगड्डी, वरवारतनपुर, करदह, जखिनिया आदि गांवों में भी परम्परागत ईद उल मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी तरह हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया टोला, छितौनी, जोकहिया, मंशाछपरा आदि गांवों में मुस्लिम भाईयों ने देश व दुनिया में अमन व शांति के लिए अल्लाह से इबादत की। इस दौरान फिरोज शाह वाहिद, सभासद प्रतिनिधि सिराज अहमद, अल्ताफ हुसैन, मु. खुर्शेद, मु. अफजल हुसैन, रहमान अंसारी, इस्लाम, अब्दुल वाजिद, मु. तैयब, सलीम अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking