News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बैंक से रुपये लेकर महिला फरार, सीसीटीवी से छानवीन कर पुलिस ने रूपया कराया वापस

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 8, 2022  |  9:44 PM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बैंक से रुपये लेकर महिला फरार, सीसीटीवी से छानवीन कर पुलिस ने रूपया कराया वापस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव निवासी बुजुर्ग महिला घवलारी देवी से बैंक से रूपया गिनने के नाम पर एक महिला पैसा लेकर चम्पत हो गयी। गुरुवार को पुलिस व ग्रामप्रधान के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहिचान कर शुक्रवार को बुजुर्ग महिला को पैसा दिलाया गया। खोये रुपये को पाकर महिला काफी खुश थी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

चमरडीहा निवासी बुजुर्ग महिला घवलारी गुरूवार को खड्डा स्थित बैंक से पैसा निकालने आई थीं। उन्होंने 3000 रूपये निकाला। बैंक में मौजूद एक महिला ने रूपये गिनने के लिए पैसा लिया और फरार हो गई। बुजुर्ग महिला रोते-बिलखते घर पहुंची और इसकी जानकारी ग्रामप्रधान सुनील यादव को दी। ग्रामप्रधान की सूचना पर शुक्रवार को कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव व पुलिस टीम ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि रूपये लेकर चंपत होने वाली महिला थानाक्षेत्र के बंजारीपट्टी की है। पुलिस ने छानबीन करते हुए महिला को थाने बुलाया और बुजुर्ग महिला को पैसा वापस दिलवाया। पैसा पाकर बुजुर्ग महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking