खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुरुवार को चोरी की एक बाइक, मोबाइल सहित तमंचा एवं कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में एवम् प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चोरी की 01 मोटारसाईकिल व चोरी के 01 मोबाइल तथा 01 अदद कट्टा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ नरसिंह पुत्र लल्लन निवासी वीरभान सिरसिया कला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 21वर्ष, अंगेश निवासी पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष एवं हरीओम पासवान निवासी पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष को गुलरिहा रेगुलेटर से गिरफ्तार कर धारा 379/411 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा, सिपाही सचिन कुमार, श्रवण कुमार, शशिकेश गोस्वामी शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…