खड्डा/कुशीनगर। पनियहवा में छितौनी- बगहा रेल पुल स्थित नारायणी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ कल से शुरू होगा। आयोजन समिति ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मां नारायणी सामाजिक कुंभ के कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन ने बताया कि कुंभ का शुभारंभ कल 19 जनवरी गुरुवार को 4:30 बजे कलश स्थापन के साथ उद्घाटन, 5:00 बजे काशी के पुरोहितों द्वारा गंगा आरती होगी। दूसरे दिन 20 जनवरी शुक्रवार को 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11:00 मां नारायणी लोक सम्मान वितरण के साथ स्वामी दिव्य सागर महाराज का उद्वबोधन होगा और शाम को 5:00 काशी के पुरोहितों द्वारा गंगा आरती तथा रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा। 21 जनवरी को 7:30 बजे साधु संतों का सामूहिक स्नान के साथ नारायणी पूजन, 10:00 बजे भजन व 12:00 बजे सामूहिक सहभोज का कार्यक्रम होगा उसके बाद सामाजिक कुंभ एक प्रस्ताव पास करेगा। आयोजन समिति की ओर से सामाजिक कुंभ की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं जिसमें श्रद्धालुओं को ठहरने व भोजन, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, खोया पाया चिकित्सा शिविर आदि की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, प्रिशु गुप्ता, सुनील यादव, मनीष शर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, मुन्ना सिंह, आयुष शुक्ला, सचिन गुप्ता, अंकित मिश्रा, देवेंद्र प्रताप मल्ल, रोशनलाल भारती आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पारंपरिक रूप से विगत 6 वर्षों से कुंभ स्थल पर मौनी अमावस्या पर प्रसिद्ध सामाजिक कुंभ में कार्यक्रम होते रहे हैं।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…