News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2022  |  3:08 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस के सालिकपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बार फिर तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अदद एम्बेस्डर कार सं0 यू पी 32 बीटी 0869 व 750 ml 84 पीस व 24 पीस 375 एमएल, 41 बोतल 180 एमएल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित मेकडावल कुल 80 लीटर लगभग बरामद किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस द्वारा 17 नवंबर 22 को 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अदद एम्बेस्डर कार नम्बर यू पी 32 बीटी 0869 व 750 ml 84 पीस व 24 पीस 375 एमएल, 41 बोतल 180 एमएल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित कुल 80 लीटर लगभग बरामद किया गया। बताते चलें कि बीते 13 नवंबर को अवैध अग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित के साथ 02 अभियुक्त को वाहन सं0 यू पी 32 बीटी 0869 एम्बेसडर कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 301/22 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को बरामद वाहन भी एक समान नम्बर के है। सत्यापन के उपरान्त ज्ञात हुआ कि बरामद वाहन एंम्बेस्डर कार पंजीकरण संख्या यू पी 32 बीटी 0869 सही है तथा इसके पूर्व बरामद वाहन एम्बेसडर कार पर फर्जी नम्बर अंकित था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: अजय कुमार पुत्र सीताराम गौतम पता वाई 465 गली नम्बर 8 प्रेमनगर 02 किरारी सुलेमान नगर निठारी, नारथ वेस्ट दिल्ली स्थायी पता रामपुर थाना नरही जिला बलिया उम्र 28 वर्ष एवं मनोज कुमार पुत्र नन्द किशोर दूबे पता B 407 गौरी शंकर इनक्लेव प्रेमनगर 03 किरारी सुलेमान नगर दिल्ली 86 के रूप में हुई।

अभियुक्तों पर पंजीकृत अभियोग: मु.अ.सं. 306/22 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार उपाध्याय, दीपू कुवर, मणिन्द्र कुमार राय, सिपाही राघवेन्द्र मिश्र, सौरभ सिंह, चन्दन यादव, विक्रान्त शुक्ला, राहुल कुमार यादव, हरीअनुग्रह सिंह शामिल रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking