खड्डा/कुशीनगर।हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नेबुआ-पनियहवा मार्ग पर कोतरहा पुल के समीप रविवार को टैम्पू से रिश्तेदारी में जा रही किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने रविवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज आरोपियों के तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
क्या हुआ मामला, पुलिस का त्वरित एक्शन
बताते चलें कि रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी टैम्पू से रिश्तेदारी में जा रही थी। बाइक से पीछा करते हुए मनबढ़ युवक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के कोतरहा पुल के समीप टैम्पू रोककर सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे, प्रतिरोध करने पर किशोरी व टैम्पू चालक से मारपीट भी किया। राहगीरों को देख मनबढ़ भाग निकले। लड़की ने फोन से हनुमानगंज पुलिस के सीयूजी पर फोन कर घटना की जानकारी दी। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान तत्काल घटना में शामिल आरोपियों के तलाश में जुट गए। किशोरी के फुफा के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़, पाक्सो और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घर दविश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह थानाक्षेत्र के डोमनपट्टी गांव से पुलिस ने घटना में शामिल आरिफ पुत्र लड्डू 25 वर्ष और अबरेज पुत्र सिकंदर 24 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में रहे शामिल
अभियुक्तों की गिरफ्तारी टीम में एचएचओ रामसहाय चौहान, कां.उमाशंकर यादव, विवेकानंद पटेल, मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…