खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -पड़रौना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही एक बाइक से टकराने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां गम्भीर स्थिति देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दें खड्डा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने के बाद विशुनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत पेट्रोल पंप से पडरौना की तरफ कुछ दूर ही आगे बढ़े थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल होकर वहीं पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…