News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम; केक काटकर एवं सांस्कृतिक आयोजन कर मनाया गया शिक्षक दिवस

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 5, 2022  |  8:14 PM

379 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम; केक काटकर एवं सांस्कृतिक आयोजन कर मनाया गया शिक्षक दिवस
  • राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली में छात्रों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, बटोरी वाहवाही

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में सोमवार को शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली व खड्डा के गुरुकुल एकेडमी, सरस्वती देवी महाविद्यालय, श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली में विधिवत समारोह आयोजित कर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों एवं मूल्यों को छात्र- छात्राओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय के सभी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने- अपने कक्ष के सामने रंगोली बनाकर अपनी उत्कृष्ट कलाकृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, एसडीएम भावना सिंह एवं अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डा.गोरख राय एवं संचालन शिक्षक संजय पाण्डेय ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर आभार ज्ञापित किया। इस दौरान राघव शरण मिश्र, अभिषेक पांडेय, रामस्वरूप पांडेय, मनीष राय, कमलेश शर्मा, अजय सिंह, सतेंद्र मिश्र, रजनीश मिश्र, निर्भय मिश्र, उत्तम प्रजापति, देवेंद्र कुशवाहा, आशीष सिंह, दीपिका सिंह, शिल्पा प्रजापति आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking