News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक का किया बहिष्कार, लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2022  |  8:37 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक का किया बहिष्कार, लगाया आरोप
  • ग्राम प्रधान, एएनएम का स्वास्थ्य समिति का संयुक्त खाता अब तक संचालित नहीं-ब्लाक अध्यक्ष- संग्राम सिंह यादव
  • सरकार की मंशानुरूप विशेष संचारी रोग के रोकथाम के लिए कार्य करते रहेंगे प्रधान

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित संचारी रोग की बैठक का विभाग द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया। ग्राम प्रधानों ने गांवों में स्वत: सफाई व स्वच्छता का कार्य करने की बात कही है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा विकास खण्ड के ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पूर्व में बैठक कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों को गाँव में दवा छिड़काव, सफाई कार्य आदि कराने के लिए कहा गया और उक्त खर्च का भुगतान जल्द ही विभाग द्वारा कराने के लिए हुआ परंतु दो बार दवा छिड़काव कराने के बाद भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ। बैठक में कभी प्रभारी चिकित्साधिकारी नहीं आते हैं और अभी तक ग्राम प्रधान और एएनएम का संयुक्त खाता भी संचालित नहीं कराया गया। उपस्थित ग्राम प्रधानों ने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार ग्राम प्रधान संचारी रोग को भगाने में सहयोग एवं जनता को जागरूक करेंगे।

इस दौरान ग्राम प्रधान अवनींद्र गुप्ता, सूर्यजीत सिंह, नरेंद्र गुप्ता, गणेश कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि राजमंगल कुशवाहा, संतोष यादव, संजय चौहान, प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, शिब्बन मद्धेशिया, उमेश गोड, लोकनाथ साहनी, सुभाष गौतम,औरंगजेब, राजू सिंह, सुनील प्रजापति, श्रीराम राव आदि ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking