खड्डा/कुशीनगर। तहसील स्थित सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी सुश्री भावना सिंह की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के भावी प्रत्याशियों संग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी ने नगर की समस्याओं और मुद्दों समेत निर्वाचन संबंधित मसलों पर विस्तार से जानकारी ली और सभी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
खड्डा तहसील स्थित सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी भावना सिंह की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के भावी प्रत्याशियों संग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी ने बताया कि खड्डा नगर के विभिन्न वार्डों में बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, छुटे हुए नामों को जोड़े जाने संबंधित अभियान चल रहा है। अभियान 27 अक्टूबर तक चलेगा। नये मतदाता अधिक से अधिक शामिल हो इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह सहित नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी, सभी बीएलओ, राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…