खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर करदह गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक से गिरकर एक युवक सड़क पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने उसे सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था।
थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना सड़क पर करदह गांव के समीप एक बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल से गिरकर सड़क पर पड़ा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो खड्डा पुलिस उसे तुर्कहां अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार के दोपहर बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कस्वा इंचार्ज साहब लाल यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में था जो अपना नाम पता नहीं बता रहा था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने बताया कि अज्ञात युवक को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…