खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के श्री गांधी इंटर कालेज में गुरुवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ।जूनियर वर्ग में हाटा तहसील एवं सीनियर वर्ग में खड्डा तहसील के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में सभी तहसीलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया। जूनियर वर्ग में हाटा तहसील के खिलाड़ियों का खेल की शुरुआत से ही दबदबा रहा। खेल के समाप्ति तक हाटा तहसील के खिलाड़ियों ने खड्डा को 17 अंक से मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त की। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में खड्डा के खिलाड़ियों ने हाटा के खिलाड़ियों को 9 अंक से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल दोनों टीम बड़हलगंज में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। निर्णायक कमलेश कुमार, अशोक यादव, अजय जायसवाल, प्रदीप मिश्रा और उदघोषक रामऔतार सरोज रहे। सफल प्रतिभागियों को आईपीएल चीनी मिल के सिक्योरिटी हेड आदेश कुमार ने मेड़ल देकर सम्मानित किया।
प्रवक्ता विनयकांत सिंह, शेषनाथ राय, होरीलाल पांडेय, सिकंदर गौतम, गिरिजेश मल्ल, अनिल वर्मा, व्यास यादव, सुरेंद्र सिंह, राकेश पांडेय आदि की भूमिका सराहनीय रही।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…