News Addaa WhatsApp Group

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में शैलेन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष, महामंत्री पद पर टाई से अटका फैसला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 31, 2025  |  6:50 PM

331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में शैलेन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष, महामंत्री पद पर टाई से अटका फैसला

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें शैलेन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बुधवार को निर्वाचन अधिकारी रौनक अली ने बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कुल 72 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चन्द्रभूषण पाण्डेय एडवोकेट और शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट के बीच मुकाबला रहा। मतगणना में चन्द्रभूषण पाण्डेय को 34 मत जबकि शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को 38 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार चार मतों के अंतर से शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

महामंत्री पद के चुनाव में स्थिति रोचक रही। इस पद के लिए रवीन्द्र नारायण त्रिपाठी एडवोकेट और रामजी प्रसाद एडवोकेट दोनों को समान रूप से 36-36 मत प्राप्त हुए। बराबर मत होने के कारण महामंत्री पद पर किसी को विजयी घोषित नहीं किया जा सका। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए पुनः चुनाव कराया जाएगा, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश त्रिपाठी एडवोकेट और मुकुल चंद्रपति त्रिपाठी एडवोकेट तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए गौरव कुमार पाण्डेय एडवोकेट और कैफ मुहम्मद इरशाद एडवोकेट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में चर्चा तेज हो गई है और सभी की निगाहें अब महामंत्री पद के पुनः चुनाव पर टिकी हुई हैं।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, निवर्तमान महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र, रविन्द्र त्रिपाठी,याकूब खां, उमेश दूबे सहित अन्य अधिवक्ताओं ने
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking