हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए आज हाथी,घोड़े व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें महिला श्रद्धालु ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह कलश यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित पोखरें से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए करमहा चौराहा,केनयूनियन चौराहे होते हुए कथा स्थल पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आचार्य ब्रजेश जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी तथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। आचार्य ब्रजेश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें।
इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा, हिन्दू नेता रामबचन सिंह,मुंशी सिंह, नन्द किशोर नाथानी,अमर केडिया,गोपाल नाथानी,राजेश पटेल,सभासद विनय प्रताप सिंह,मनीष रुंगटा, संजीव राव उर्फ पिंटू,विजय कुमार सिंह,मार्कण्डेय सिंह,नन्हे सिंह,इंजिनियर प्रेम प्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, अरविंद सिंह सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…