News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2026  |  5:45 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोर्ट के बुलावे को समझा मजाक, पटहेरवा पुलिस ने दबोच WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की लगातार अनदेखी कर फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से माननीय न्यायालय द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों की अवहेलना कर पेशी से बच रहा था, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परमेश्वर सिंह पुत्र राजधारी सिंह निवासी बभनौली थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, उम्र लगभग 49 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पटहेरवा में एक वर्ष पूर्व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण कर पुलिस द्वारा चार्जशीट माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभियुक्त लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
बताया जा रहा है कि न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0नं0 3979/2025 धारा 318(2), 318(4), 336(2), 336(3) बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर में अभियोग पंजीकृत है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक प्रियांशु राय तथा विनोद कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking