News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा अपहरणकर्ता, 15 दिन बाद नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2026  |  5:04 PM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा अपहरणकर्ता, 15 दिन बाद नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पंद्रह दिन पूर्व नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसके चंगुल से किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई। पूरी कार्रवाई में कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्र की सक्रिय भूमिका और रणनीतिक “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बताया जा रहा है कि बीते 15 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम भटवलिया निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का नामजद मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को सक्रिय कर दिया। बावजूद इसके शुरुआती दिनों में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इसी दौरान कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र के सहारे आरोपी तक पहुंचने के लिए विशेष रणनीति तैयार की। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा रचे गए “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में आखिरकार वह फंस गया।

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्त कहीं बाहर भागने की फिराक में कस्बा तमकुहीराज के समउर मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महेश मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर अभियुक्त पवन मद्धेशिया पुत्र शंकर मद्धेशिया निवासी भटवलिया नंबर-1 थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 113/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया, जबकि बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई।

इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तमकुहीराज पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी महेश मिश्र और उनकी टीम ने तत्परता, सूझबूझ और तकनीकी रणनीति का परिचय देते हुए जिस तरह से किशोरी को सकुशल बरामद किया, उससे पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking