कुशीनगर। दुदही वार्ड नं.12 और वार्ड नं.9 के सीमा पर स्थित गद्दी टोला और उसके आसपास के घरों पर पिछले 15 दिनों से बंदर का आतंक अपने चरम पर है। रोज किसी न किसी को काट ही रहा है लेकिन आज तो हद ही हो गई इस बच्ची को बुरी तरह कई जगह काट लिया है।
फिलहाल इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में प्राथमिक उपचार करा रहा हूं और एंटी रेबीज और टेटनेस का इंजेक्शन भी लग गया है लेकिन अब इसको जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर रहे हैं लोग। यहां के जिम्मेदारों से जब मैं इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जब किसी को ज्यादा काट लेगा तो एक और इंजेक्शन लगेगा जो कि यहां उपलब्ध नहीं रहता है वह जिला चिकित्सालय पर ही मिलेगा।
फिर मैंने जिला चिकित्सालय में कार्यरत अपने एक जानने वाले को फोन करके कहा कि इस तरह की बात है और इसको भेज रहा हूं जरा वह इंजेक्शन लगवा दीजिएगा तो उन्होंने बताया कि तो वह इंजेक्शन जिला चिकित्सालय पर भी उपलब्ध नहीं है उसके लिए आपको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाना पड़ेगा और केवल इंजेक्शन का खर्चा लगभग 1800 से 1900 रुपए के आसपास है आने जाने का खर्चा इसके अलावा है।
अतः नगर पंचायत कार्यालय के जिम्मेदार लोगों से यह निवेदन है कि उक्त बंदर को पकड़वाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे कि लोगों के मन में बैठा भय और डर समाप्त हो सके।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…