News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हवा भरते समय ब्लास्ट हुआ टायर, युवक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By: and

Oct 26, 2024  |  3:35 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हवा भरते समय ब्लास्ट हुआ टायर, युवक की मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज चौराहे पर ट्रैक्टर के साथ खड़ी ट्रेलर में प्रेशर से हवा भरते समय विस्फोट हुआ। जिसके विस्फोट से चक्का समेत हवा भर रहा कारीगर काफी दूर तक क्षटक गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज चौराहे पर स्थिति यू पी बड़ौदा बैंक के पास गाड़ियों के पंचर बनाने की दुकान खुली। जिसे 6 महीने पहले बिहार प्रांत के वैशाली जिले का कारीगर जहाँगीर पुत्र कुर्बान(29) पंचर बनाने की दुकान शुरू किया था। शनिवार को सुबह 9:30 बजे ट्रैक्टर वालों ट्रेलर में प्रेशर से हवा भर रहा था। कि इसी दौरान टायर में अधिक हवा होने से जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे कारीगर टायर समेत काफी दूर क्षटक गया। उक्त घटना में उसके सर में चोट आई और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

मृतक कारीगर के गांव का उसका पड़ोसी जहांगीर की मौत सुनकर मौके पर आया और उसके पिता को फोन किया घटना की जानकारी दिया। सूचना के समय मृतक के पिता कुर्बान देवरिया जिले में थे पड़ोसी व्यक्ति ने बताया की मृतक चार भाई हैं जिसमें यह तीसरे नंबर का था सभी भाई इसी तरह अलग-अलग जगह पर रोजगार किए हुए हैं मृतक जहांगीर का एक 5 माह की बच्ची है जो इसकी पत्नी के साथ गांव में रहती यह यहां अकेले ही रहता था। घटना का सीसीटीवी सामने आने पर सभी देखने वाले हैरान रह गए।

रामकोला थानाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। दुर्घटना ने  कारीगर की मौके पर मौत हो चुकी थी इसलिए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा आगे की कार्यवाही चल रही। और परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking