कसया/कुशीनगर । विकास खण्ड कसया अंतर्गत क्षेत्र के कुडवां उर्फ़ दिलीपनगर गांव के टोला धन्नीपट्टी में शनिवार को डेंगू बुखार से पीड़ित एक बालिका की मृत्यु हो गयी।
बताया जा रहा हैं कि वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी, जिस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम वासी अमितेश की 11 वर्षीय बालिका गुंजन एक सप्ताह पूर्व से डेंगू बुखार से पीड़ित थी।जिसका इलाज जिला अस्पताल रविंद्र नगर में चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मृत्यु हो गयी l
मृतका की मां सीमा देवी ने बताया कि अस्पताल द्वारा बताया गया कि गुंजन डेंगू से पीड़ित है, लेकिन भर्ती के दौरान दौरान अस्पताल का कोई भी बड़ा डॉक्टर देखने नही आये।इलाज के अभाव में मेरी बेटी की मृत्यु हुई है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…