खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया शितलापुर में शनिवार के दिन एक 17 वर्षीय किशोरी की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई। घटना से घर में अफरा तफरी मच गई। मौत से परिजन में रो रोकर बुरा हाल है।
खैरटिया शितलापुर निवासी दिनेश की पुत्री सुनिता 17 वर्ष दीपावली पर्व के लिए शनिवार को घर की साफ- सफाई कर रही थी। सफाई के दौरान बिजली का करेंट के चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए कोटवा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। युवती के मौत से घर के लोग गमगीन हैं।
इस संबंध में एसएचओ नेबुआ नौरंगिया ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। पता करा रहा हूं।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…