News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गड़बड़-झाला,तेल बीच पानी! बोलेरो की तेल टंकी से निकला 21 ली0 पानी, गाड़ी मालिक को हजारों रूपये का लगा चूना!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 29, 2021  |  5:31 PM

1,486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गड़बड़-झाला,तेल बीच पानी! बोलेरो की तेल टंकी से निकला 21 ली0 पानी, गाड़ी मालिक को हजारों रूपये का लगा चूना!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद में मिलावट का धंधा युद्ध स्तर पर है। इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया है, की तेल बीच पानी–या पानी बीच तेल का गड़बड़ झाला। मिलावटी का खेल इस समय बेखौफ जारी है। एक तरफ तेल की कीमतों में इजाफा तो दूसरी तरफ पेट्रोल पम्पो पर मिलावटी तेल बेचने से आम जन को काफी चूना लग रहा है। लोग चिन्तित है कि इस लूट को कैसे रोका जाय।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

पेट्रोल पम्पो पर मिलावटी तेल मिलने का खुलासा उस वक्त हुआ जब रामकोला थाना क्षेत्र के चकिया कुसम्हा निवासी सुरेश सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी से कहीं जाने के लिए घर से निकले।बोलेरो घर से 100 सौ मी0 जाने के बाद बंद हो गयी।बोलेरो मालिक ने मिस्त्री से गाड़ी दिखाया, अच्छी खासी गाड़ी को ठीक करने में मैकेनिक का पसीना सूख गया।सबकुछ ठीक- ठाक होने के बावजूद बोलेरो स्टार्ट नहीं हो रही थी।फिर तेल पर ध्यान गया और तेल में पानी मिलावट का खुलासा हुआ।टंकी से 21 लीटर पानी और 7 ली0 डीजल निकला।गाड़ी मालिक ने कहा डीजल भराने की दो-तीन पर्ची मेरे पास है ,और पर्ची घर में ढूंढ रहा हूँ।जल्दी ही संबंधित पेट्रोल पम्प के खिलाफ उच्च अधिकारियों सहित संबंधित विभाग को शिकायत दर्ज कराऊगा।साक्ष्य सुरक्षित रख लिया हूँ।

इस समय खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट आम बात है। मिलावट दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे निजात पाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। इस समय पेट्रोलियम पदार्थों में सरकार ने इथेनॉल की मात्रा मिलाने की जितनी छूट दे रखी है, पेट्रोल पंपो में यह मात्रा बढ़कर 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच रही है। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ गई है। वजह पट्रोल पंप के टैंक में भी वाष्पीकरण के कुछ पानी रह जाता है यही पानी इथोनॉल से मिलने के बाद मात्रा बढ़ जाती है। इससे वाहनों की टंकी में पानी के कारण तीन-तीन बार गाड़ी की टंकी साफ करानी पड़ रही है। मिलावटी पेट्रोल-डीजल की पहचान के लिए उपभोक्ता को भी जागरूक होना जरूरी है। हर पेट्रोल पम्प पर फिल्टर पेपर रहता है।जिसके जरिए तेबल की शुद्धता की जाँच की जा सकती है।

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking