News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी- दुर्गेश राय

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 15, 2024  |  5:10 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी- दुर्गेश राय

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में एक साथ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के सीआरपी तथा भीवो को सम्मानित कर नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सेवरहीं ब्लाक सभागार में आयोजित तमकुहीराज विधानसभा के शक्ति सम्मान समारोह में नारी शक्ति को सम्मानित करने के बाद कहा कि यत्र नारी पुजयन्ते रमंते तत्र देवता का जो सूत्र हजारों वर्षों पूर्व हमारे ग्रंथों में वर्णित है। उसको मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में हमने पूरा होते हुए देखा है। 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है समूह की बहनों को लखपति दीदी ड्रोन दीदी बनाकर सरकार ने स्वालंबन के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है।

जिला मीडिया प्रभारी तथा शक्ति वंदन कार्यक्रम के संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि हाटा और कुशीनगर विधानसभा में सांसद विजय कुमार दूबे, फाजिलनगर विधानसभा में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पडरौना विधानसभा में जिला महामंत्री सुदर्शन पाल , खड्डा विधानसभा में विधायक विवेकानंद पाण्डेय और रामकोला विधानसभा में विधायक विनय प्रकाश गोंड ने शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नारी शक्ति को सम्मानित एवं सम्बोधित किया।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking