News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 4, 2024  |  8:23 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते देख परिजन उसे सीएचसी इलाज कराने लेकर पहुंचे लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। परिजन शव को लेकर वापस घर आ गए। घटना की जानकारी होने पर मृत महिला के मायके से मां बहनें रोते हुए रामकोला पहुंची और शव को देखा। गले में निशान देखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना तरयासुजान के तीनफेड़िया निवासी पारस ने अपने बेटी मंजू की शादी सन् 2016 में रामकोला नगर के मां धर्मसमधा नगर (मथुरा नगर) निवासी राजेश मद्धेशिया के साथ की थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से राजेश व उसकी पत्नी मंजू अलग रहते थे। राजेश ठेला लगाकर परिवार का जीविका चलाता है, राजेश और उसकी पत्नी मंजू में गुरुवार को दोपहर पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। राजेश बच्चों के साथ बाहर आ गया। इसी बीच मंजू ने घर में फंदा लगा लिया। जब राजेश घर में पहुंचा तो देखा तो सन्न रह गया। तत्काल मंजू को परिजनों के साथ लेकर रामकोला सीएचसी पर पहुंचा लेकिन मंजू की मौत हो चुकी थी। फिर शव लेकर राजेश घर पहुंचा। इसकी सूचना अपने ससुराल में दी। सूचना पाकर मंजू के पिता व मां तथा बहन रोते हुए राजेश के घर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ,हल्का एस आइ मिथिलेश प्रजापति व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking