News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हृदय गति रुकने से 38 वर्षीय शिक्षक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 23, 2024  |  7:41 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हृदय गति रुकने से 38 वर्षीय शिक्षक की मौत

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत तैनात शिक्षक की हृदय गति रुकने से गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

प्राप्त समाचार के अनुसार आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर के गांव पुरागड़ेरिया निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामअचल उम्र 38 वर्ष रामकोला थाना क्षेत्र के धरमौली प्राथमिक विद्यालय पर नवम्बर 2015 में बतौर सहायक अध्यापक तैनात हुए। वर्तमान में उसी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे उनके सीने में जलन शुरू हुआ तो अपने पत्नी के साथ बाइक से रामकोला सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर के सलाह पर वे अपना ईसीजी कराये। ईसीजी कराकर वापस सीएचसी पहुंचे और वहीं गिर गये। आनन फानन में उन्हें ले जाकर बेड पर लिटाया गया।डॉ0 रजनीश श्रीवास्तव ने तत्काल ईलाज शुरू कर दिया, काफी प्रयास के बावजूद उनके हृदय की धड़कन वापस नहीं आयी, दिल की धड़कन रुकने से दोपहर बाद पौने तीन बजे के लगभग उनकी मौत हो गई। जांचोपरान्त चिकित्सक ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत यादव, इंद्रजीत गोविंद राव, प्रवीण शुक्ला, ओमपाल, जटाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति के मौत से पत्नी सुधबुध खोकर अकेली मातम मना रही है।
जानकारी मिली है कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है और वे लोग भी रामकोला के लिए चल दिए हैं।

रामकोला कस्बा में क्वार्टर लेकर परिवार के साथ रह रहे शिक्षक जितेंद्र कुमार ग्रीष्मकालीन छुट्टी में विद्यालय बंद होने के बाद भी चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण अपने गांव नही गए थे। बृहस्पतिवार को 2 बजे से उनकी ट्रेनिंग थी। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। जितेंद्र के अंशु व अंकुर दो लड़के और एक लड़की दिव्यांशी है।जिसमें छोटा बेटा मंदबुद्धि का है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking