कसया/कुशीनगर। जनपद के रक्तकोष में रक्त की निरंतरता बनी रहे इस निमित्त नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा अपनी स्थापना दिवस पर सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था सदस्यों के साथ साथ कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ के सहभागिता दर्ज कराई और रक्तदान का नया कीर्तिमान बनाया।
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सिद्धार्थ पांडेय ने फीता काटकर किया और कहा कि जीवन में कुछ कार्य अत्यंत पवित्र माने जाते है, रक्तदान भी उनमें से एक है क्योंकि इसका सीधा संबंध किसी व्यक्ति के जीवन से है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति रक्तदान हेतु सक्षम हैं उन्हें मानवता की रक्षा के लिए नियमित रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में रक्तदान के साथ निःशुल्क रक्त ग्रुप का परीक्षण भी किया गया। रक्तदान हेतु 105 ने पंजीकरण कराया जिसमें चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात 59 ने रक्तदान किया और कुशीनगर जनपद की ब्लड बैंक टीम द्वारा कलेक्शन का एक नया कीर्तिमान बनाया। इन महादानियों में पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल, संस्था अध्यक्ष डॉ सीमा त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, काजल राय, हरिशंकर सिंह, साधना शुक्ला, अर्चना कुशवाहा, डॉ0 गौरव तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक यादव, अनूप कुमार, राज किशोर, विनीत शुक्ल, लाडली खातून, रोहित जायसवाल, आदित्य दुबे, कृष्णा पांडेय, अविनाश शुक्ल, राजेश शुक्ल, डा0 लाल बाबू सिंह, कृष्णमोहन, हरीन्द्र चौरसिया, विवेक कुमार, अतुल पाठक, सन्नी जायसवाल, नीतीश गोंड़, अभिशांक शर्मा, डॉ0 इंद्रजीत मिश्र, मनीष चौधरी, स्नेहा यादव, रंजीत राय, अमित राव, कुश कुमार, मनीष कुमार सिंह, महादेव गुप्त, डॉ0 अर्जुन सोनकर, संजय प्रताप राव, दीक्षा सिंह, डॉ0 अनिल सोनी, अंजनी नंदन सिंह, नागेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, फखीरुद्दीन, आकांक्षा जायसवाल, वीके साहू, मोहित जायसवाल, अमित प्रजापति, नीरज यादव, हरिश्चन्द्र मिश्र, आदित्य राव, निशांत मिश्र, आशुतोष मिश्र, प्रकाम्य चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, शिविर संयोजक डॉ0 निगम मौर्य, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि सम्मिलित रहे।रक्त संग्रह का कार्य कुशीनगर एवं गोरखपुर रक्तकोष की टीम द्वारा किया गया। जिसमें दिग्विज सिंह, आनंद कुमार, दिलीप उपाध्याय, क्षमा मिश्रा, नीतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, इश्तियाक, राकेश मिश्र, घनश्याम पांडेय, विवेक सिंह, अशोक गुप्त नवीन इत्यादि सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ0 दयाशंकर तिवारी, आगन्तुकों का स्वागत अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी, आभार शिविर संयोजक डॉ0 निगम मौर्य एवं संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। शिविर को सत्य प्रकाश राव के माध्यम से एचडीएफसी का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…