कसया/कुशीनगर l तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के ग्राम अन्धया स्थित पंचायत भवन में एसडीएम कसया के निर्देशन व सीएचसी कसया अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी की देखरेख में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 78 मरीजों की निःशुल्क जांचकर सलाह और दवा बितरित किया गया।
आयोजित स्वास्थ्य मेला/शिविर में सीएचसी कसया की आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने ठंडी के मौसम में होने वाले बीमारियों जैसे सर्दी जुकाम, श्वांस रोग, गठिया से बचाव को लेजर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए डेंगू बुखार से बचाव के लिए मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने कोरोना वायरस के पुनः वापसी के प्रति सजग करते हुए दो गज दूरी और मास्क लगाने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने आयुष्मान कार्ड के फायदे बताए और लोगों को आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक ने लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया है। चिकित्सक डॉ सिंह, डॉ साबित्री सिंह ने मरीजों का जांच व इलाज किया। उनके साथ स्वास्थ्य कर्मी एएनएम मीरा दुबे, विमलेश दुबे, सुरेश पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली ने सहयोग किया। दांत रोग से पीड़ित मरीजों को सीएचसी ओपीडी कसया और स्त्री रोगियों को सीएचसी में महिला चिकित्सक से सलाह लेने को कहा गया।
इस दौरान ग्रामप्रधान मंजू देवी, प्रेम गोंड़, लेखपाल अशोक कुमार, आशा चिंता देवी, यशोदा देवी, अशरफी देवी, कुमकुम गोंड़, संतोष प्रसाद, कमलेश गुप्ता आदि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…