News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 9 वर्षीय बालक को जहरीला सांप ने काटा हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 1, 2021  |  8:09 PM

958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 9 वर्षीय बालक को जहरीला सांप ने काटा हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी छपरा पूर्वी टोला में शनिवार की देर शाम को रसोई घर में भोजन के लिए गये 9 वर्षीय बालक को जहरीला सांप काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिन्दा होने की आशा में परिजनों ने रविवार को दिनभर उसका झाड़ फूंक करवाते रहे।शाम को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम- खोटही के हरदी छपरा पूर्वी टोला निवासी मनोज चौधरी का एकलौता पुत्र शिवम चौधरी उम्र 9 वर्ष शनिवार की शाम को अपने रसोई घर में भोजन के लिए गया। रसोई घर में उसे जहरीला सांप ने काट लिया। शिवम ने कीड़े काटने की बात अपनी माँ से कहा।जिसके कुछ समय बाद  शिवम बेहोश हो गया। परिजन शिवम को तुरंत कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां से डाक्टरों ने शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुँचने के बाद शिवम को देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके बाद बेटे की जिन्दगी के लिए रविवार को दिनभर झाड़ फूंक कराने के लिए परिजन जगह-जगह दौड़ भाग करते रहे।लेकिन निराशा हाथ लगी।थक हार परिजन रविवार शाम को घर लौट आए।जानकारी होने पर घर पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम की माता मीरा देवी एकलौते बेटे की मौत पर रोते-रोतेे  बार- बार बेहोश हो जा रही थी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking