कसया/कुशीनगर । स्थानीय थानाक्षेत्र कसया के सपहा बाई पास मार्ग पर एक डम्फर की चपेट में आकर बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी l
मिली जानकारी के मुताबिक बसडीला पाण्डेय में फिनो बैंक का सहज जन सेवा केंद्र संचालक तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम रावत पार निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र चोकट सिंह 53 वर्ष शनिवार की शाम को अपनी बाइक से कसया से कैश लेकर वापस अपने घर जा रहे थे, कि जैसे ही वह सपहा रोड से होकर वापस नहर बाईपास पर पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही एक डम्फर संख्या यूपी 52 एफ 4778 की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर पड़े औऱ डम्फर का पहिया शरीर पर चढ़ गया, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । घटना को देखकर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
मौके पर आयी पुलिस ने लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…