खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ गांव के डढ़हवा टोले में कउड़े की चिंगारी से लगी आग से केदार चौहान को घोट्टा जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधी आधा दर्जन बकरियां जलकर मर गईं। घटना शुक्रवार की शाम 8 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका।
शुक्रवार की देर शाम लखुआ-लखुई गांव के डढहवा टोला निवासी केदार चौहान का घर से थोड़ी दूर ही घोट्ठा है जहां पशु रहते हैं। घोट्ठे पर कउड़े की आग से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी झोपडी व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने खड्डा पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की इस घटना में झोपड़ी में बंधी लगभग आधा दर्जन बकरियां बुरी तरह झुलस कर मर गईं।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…