News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोलर लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौके पर मौत, बाइक चालक घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2023  |  7:55 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोलर लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौके पर मौत, बाइक चालक घायल

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र  कसया अंतर्गत रामकोला रोड  रामबर चरगहां गांव के पास  एक रोलर लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गयी, जिसमे  एक महिला व बाईक चालक  घायल हो गए ।   सूचना पर  मौके पर पहुँची पुलिस ने  घायलो को एम्बुलेंस से इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया तथा मृत युवती हसनतारा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा निवासी अलिबास के 20 वर्षिय पुत्र रोशन अपने माता जैतुन निशा 45 वर्ष, व अपने 24 वर्षीय चचेरी बहन हसनतारा  को साथ लेकर मोटर साइकिल से किसी काम से कसया जा रहे थे, कि  रामबर चरगहां गांव के समीप  पीछे रामकोला के तरफ से आ रहा रोलर लदा ट्रैक्टर ट्राली ने मोटर साइकिल मे ठोकर मार दिया, जिससे मोटर साइकिल सवार तीनो सड़क पर गिर कर घायल हो गए । मोटर साइकिल चला रहे युवक रोशन तथा उसकी मा जैतुन निशा ट्रैक्टर से दुर जा गिरे,लेकिन हसनतारा पुत्री हदीश के उपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर हल्का दरोगा  विपिन सिंह, व राजेश कुमार, सिपाही सुनील राजभर तथा अन्य सिपाही के साथ पहुँच कर घायलो को अस्पताल भेजवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोलर लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर  पुलिस अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयीं ।

संबंधित खबरें
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…

विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking