News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवीं मोहर्रम का “या हुसैन” की नारों के साथ निकला भब्य जुलूस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2023  |  7:00 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवीं मोहर्रम का “या हुसैन” की नारों के साथ निकला भब्य जुलूस
  • जुलूस में भब्य तरीके से सजाया रहा, दुल -दुल घोड़ा, काबा और कर्बला की तस्वीर

कसया/कुशीनगर। इमाम हुसैन की याद में नवीं मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को नगर कसया सहित तहसील क्षेत्रो में भब्य तरीके से निकाल झांकियाँ प्रदर्शित की गयी, इस दौरान या हुसैन की नारों से पूरा वातावरण गूंजमय हो उठा l बताते चले कि मोहर्रम का पर्व इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नवीं और दसवीं मोहर्रम को मुस्लिम व सिया मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी आस्था के साथ मनाते हैं,और उक्त दिनों को फातिहा, कुरान खानी भी लोग कराते हैं, तथा रोजे भी रखते हैं l

नवीं और दसवीं मोहर्रम को ताजिया बना क़र विभिन्न आडम्बरो के साथ -साथ  ताजिये का प्रदर्शन भी करते हैं l इस्लामिक तारीखों के मुताबिक पैग़म्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन नवीं मोहर्रम को ही कर्बला के मैदान में यजीद के जुल्म व ना इंसाफ़ी के खिलाफ उसकी  विशाल सेना से जंग करते हुए कर्बला के मैदान में शहीद हो गये थे, जिनकी याद में शिया व सन्नी  मुस्लिम  समुदाय के लोग हर वर्ष पुरे देश में नवीं व दसवीं मोहर्रम को इमाम हुसैन की याद में जुलूस व ताजिया निकाल प्रदर्शित करते हैं l इसी क्रम में शुक्रवार को नगर कसया सहित पुरे तहसील क्षेत्र के गांव व शहरों में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जुलूस निकाला l जुलूस में भब्य तरीके से सजाया हुआ दुल -दुल  घोड़े का प्रतीक के साथ -साथ कर्बला व काबा का प्रतीक तस्वीर बनाकर प्रदर्शित किया गया l जुलूस में भारी संख्या में युवा बुजुर्ग व बच्चे शामिल रहे l

कसया नगर में गुलामने गौसिया  अखाड़ा, शहीदे इस्लामिया अखाड़ा, गुलामने हुसैनिया अखाड़ा, अंजुमन अखाड़ा, पंजतन अखाड़ा सहित दर्जनों अखाड़ों द्वारा जुलूस निकला गया, जिसमे कसया नगर सहित पिपरहिया, नौका टोला, भरौली, सबया, बेलवा, नरकटिया, मिश्ररौली आदि गावों का अखाड़ा शामिल रहा l जुलूस नगर के गाँधी चौक से होकर दीवानी कचहरी ओवर बृज, सपहाँ मार्ग, गोरखपुर मार्ग, पडरौना मार्ग पर भ्रमण क़र पुनः वापस अपने -अपने गंतब्या को वापस हो गयी l

इस दौरान कसया थाना सहित भारी पुलिस फोर्स मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व सुरक्षा में लगी रही l इसके पश्चात् देर रात को नगर के चौराहो पर व शनिवार को दोपहर में ताजिये के साथ मेले का आयोजन होगा, जिसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं l 

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking