News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में क़ृषि विभाग द्वारा आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 29, 2022  |  6:45 PM

356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में क़ृषि विभाग द्वारा आयोजित की गयी

कसया/कुशीनगर । उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसमें जनपद में कार्यरत कृषक उत्पादक संगठनों के अध्यक्ष एवं कृषि विभाग द्वारा उनके लिए नियुक्त मेंटरो ने भाग लिया। बैठक में एफ पी ओ गठन एवं उसके संचालन में आने वाली कठिनाइयों पर विचार विमर्श किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषक उत्पादक संगठनों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम सोमवार को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड संचित सिंह द्वारा एस0 एफ0 सी0 एवं सरकार द्वारा वित्त पोषित एफ0 पी0 ओ0 के विषय में जानकारी दी गई तथा सभी को अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा प्रत्येक विकासखंड में एफ पी ओ की स्थापना का लक्ष्य निर्धारण किया गया है।

वर्तमान में 4 विकास खंड पडरौना, तमकुही राज, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया में एफ पी ओ की स्थापना हो चुकी है। उन्होनें बताया कि कृषकों द्वारा कृषि संबंधी गतिविधियों के माध्यम से अपने संगठन की आय में वृद्धि एवं कंपनी के रूप में कार्य कर लाभ अर्जित किया जा सकता है इस कार्य में अब बैंक के अलावा नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां भी अब ऋण मुहैया करवा रही है। जिसका लाभ लिया जा सकता है। उप कृषि निदेशक ने समस्त कृषक उत्पादक संगठनों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने स्तर पर अपने समूह के सदस्यों की संख्या बढ़ाते हुए अपना कार्य संचालित करें व किसी प्रकार की कठिनाई आने पर प्रशासन को अवगत कराएं ताकि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की मंशा अनुरूप जनपद में एफ0पी0ओ0 की सहभागिता से मौलिक एवं उत्कृष्ट कार्य किया जा सके।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking