कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त लैब असिस्टेंट राणा प्रताप सिंह व परिचारक तूफानी प्रसाद को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सिद्धार्थ पाण्डेय व शिक्षकों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो0 सिद्धार्थ पाण्डेय ने दोनों कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी और इनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में कर्मों की बदौलत ही व्यक्ति याद किया जाता है। 31 जनवरी को राणा प्रताप सिंह व आज 14 फरवरी को तूफानी प्रसाद सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त श्री सिंह व श्री प्रसाद को डा0 केपी सिंह, डा0 निगम मौर्य, डा0 अम्बिका तिवारी, डा0 सीबी सिंह, डा0 राजेश सिंह, डा त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डा0 कमाल हसन, डा0 ज्ञानेश सिंह, डा0 हिमांशु मिश्रा, शिक्षक संघ मन्त्री डा0 दुर्गेश मणि, कर्मचारी संघ अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मन्त्री बृज किशोर दुबे, शौकत अंसारी, कमलेश, राजेश शुक्ला, आभय जीत मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, मुबारक, अमित तिवारी, प्रफुल्ल चन्द आदि ने माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…