कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपाध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.08.2022 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान खैरटिया बनकटा मोड के पास से अभियुक्त राजू उर्फ मेराज खान पुत्र स्व0 मदारी खान निवासी जद्दू पिपरा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 05 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। बरामदसूदा वाहनों के संबंध में गहराई से छानबिन की जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 306/22 धारा 41/411 भा0द0वि0 विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 अखिलेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर,उ0नि0 जंगबहादुर यादव, उ0नि0 नन्दलालयादव,हे0का0 फूलचन्द चौधरी , हे0का0 श्याम सिंहयादव,का0 अरविन्द यादव आदि शामिल रहे l
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…