News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  8:07 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का लगाया आरोप

हेतिमपुर/कसया । थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा झाम निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगो द्वारा मारने पीटने और जान से मारने के लिए बंदूक तानने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष कसया को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ग्राम निवासी शिव बच्चन पुत्र भगेलू ने एसओ कसया को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मार्कण्डेय तिवारी आदि सीलिंग की भूमि में जबरदस्ती मिट्टी कटवा रहे थे । प्रार्थी ने मना किया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। जिसपर मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा औऱ कार चढ़ाने की कोशिश की। मेरे जेब में रखे पांच सौ रुपया व कागजात निकाल लिए । एक व्यक्ति ने मेरे ऊपर बंदूक तान दिया। मेरे शोर मचाने पर काफी लोग इक्कठा हो गए और बीच बचाव किये। पीड़ित ने बताया कि उन लोगो ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मेडिकल करवाकर थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर उचित न्याय की मांग किया है ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking