कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव सरैया महन्थ पट्टी में प्रशासन के निर्देश पर राजस्व टीम ने सफाई संरक्षण भूमि की पैमाइश कर चिन्हित कर दिया। चर्चा है कि उक्त भूमि पर लगे बांस के कोठ को कुछ लोग काट ले गए। लोगों ने वन संपदा के नुकसान का आरोप लगाया।
सफाई संरक्षण भूमि की पैमाइश के बाद सरकारी भूमि पर से बांस काट लिए जाने को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गयी तो पैमाइस को लेकर राजस्व विभाग द्वारा सफाई संरक्षण भूमि का सही पैमाइश न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सत्येंद्र सिंह, इन्द्रासन प्रजापति, ओमप्रकाश गिरी, शेषनाथ सिंह ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान के इशारे पर बांस काटने का आरोप लगाया। अतिक्रमण को लेकर ग्राम निवासी रूपेश सिंह के आईजिआरएस (समन्वित शिकायत प्रणाली) के तहत गांव के गाटा नम्बर 1170 Jसफाई संरक्षण की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। समाधान को लेकर बुधवार को पहुंचे राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक, लेखपाल सन्नी गुप्ता ने भूमि की पैमाइस किया और चिन्हित भूमि पर उगे बांस के कोठ के संरक्षण के लिए ग्रामप्रधान को सुपुर्द कर दिया। आरोप था कि गांव के दर्जनों लोगों ने उक्त बांस को काटकर उठा ले गए।
तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। कानूनगों से रिपोर्ट मांगा हूं। बांस ग्राम प्रधान को संरक्षण के लिए दिया गया था। यदि कटा है तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही भूमि की पैमाइश की जाएगी। गांव में अन्य सरकारी भूमि से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। किसी किसान को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…