कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों पर नगदी व मोबाइल फोन लूट लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
उक्त गांव निवासी नीरज कुमार गोड़ ने कसया पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मैं अपने गांव से लक्ष्मीपुर की तरफ साइकिल से आ रहे थे।अभी हम बढ़हा तक पहुँचे ही थे कि अचानक से मेरे आगे के तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति (अज्ञात) सवार थे और वे बहुत तेज गति से आते हुए मेरे बिल्कुल समीप पहुँचकर अचानक से गाड़ी रोककर गाड़ी पर पीछे सवार व्यक्ति धारदार चाकू हाथ में लिए हुए मेरे गले के पास रखकर मुझसे ज़बरदस्ती मेरे पास मेरे जेब में रखे पांच हजार रुपये और मेरा मोबाइल मुझे जान से मारने की धमकी देकर मुझसे जबरन छीन कर लेते गए।हम प्रार्थी बहुत कि गरीब व्यक्ति हैं।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…