News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फेसबुक आईडी पर गाली औऱ अपमान जनक शब्दों के प्रयोग का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2022  |  8:37 PM

556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फेसबुक आईडी पर गाली औऱ अपमान जनक शब्दों के प्रयोग का लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर। थाना कसया अन्तर्गत कुड़वा दिलीप नगर के गुरुम्हियाअछैबर टोला निवासी राजन सिंह ने अपने फोटो वॉट्सअप क़ो डिपी से किसी के द्वारा स्कैन करने औऱ फेसबुक आईडी बनाकर उस पर गाली औऱ अपमान जनक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाया है l

जिसके सम्बन्ध में थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l थाने में दिये गये तहरीर में आरोप लगाते हुए राजन सिंह ने कहा है कि,किसी के द्वारा मेरा फोटो वॉट्सअप डिपी से स्कैन कर लिया गया है औऱ किसी शिल्पा सिंह नाम से फेसबुक आईडी चलाकर उस पर गाली एवं अपमान जनक शब्द का प्रयोग किया जा रहा है l राजन ने बताया है कि वह महाविद्यालय स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज धुरिया में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है तथा एक पत्रकार भी हैl मेरा फोटो वॉट्सअप डिपी से स्कैन करके किसी के द्वारा फेसबुक आई.डी. सिल्पा सिंह के नाम से चलाया जा रहा है औऱ उस पर मुझे अपमान जनक शब्दों व गालियो का प्रयोग करते हुए महाविद्यालय औऱ महाविद्यालय के प्राचार्य को बदनाम करने व मान-सम्मान गिराने का कार्य किया गया है तथा महाविद्यालय के प्रति झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है।

राजन सिंह ने मामले की साईबर सेल से जांच कराकर दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking