News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Corruption/कुशीनगर: रिश्वत खोर सीडीपीओ पर हुई कार्यवाही, सीडीपीओ अब्दुल कयूम पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 18, 2022  |  5:25 PM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Corruption/कुशीनगर: रिश्वत खोर सीडीपीओ पर हुई कार्यवाही, सीडीपीओ अब्दुल कयूम पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

कुशीनगर। सीडीपीओ के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है, पड़रौना कोतवाली में पुलिस ने सीडीपीओ अब्दुल कयूम पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आपको बता दे की वायरल वीडियो में सीडीपीओ अब्दुल कयूम नौकरी के नाम पर 25 हजार रुपए रिश्वत लेते दिख रहे थे. वीडियो में सीडीपीओ कह रहा था कि, ”आपको सिर्फ इंटरव्यू में बैठना है, बाकी मैं देख लूंगा. आपको 15 दिन में लेटर मिल जाएगा.” इस खबर को न्यूज अड्डा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बरहाल, खड्डा में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) अब्दुल कयूम के खिलाफ डीएम के निर्देश पर पडरौना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इन्हीं के पास सुकरौली ब्लॉक का भी चार्ज है। 

आपको बता दे, सीडीपीओ का एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इस पुरे घटना का वीडियो खुद पीड़ित युवक ने ही बनाया था जिसमे सुकरौली ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कयूम खान ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कसया थाना क्षेत्र के पिपरा तिवारी निवासी व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी. साथ ही आश्वासन दिया था कि 15 दिन के अंदर नौकरी लग जाएगी. वीडियो में व्यक्ति सुकरौली के तत्कालीन सीडीपीओ को नौकरी दिलवाने के नाम पर एडवांस में 25 हजार की रिश्वत देते दिख रहा था।

देखे वायरल वीडियो!

कुशीनगर: नौकरी दिलाने के नाम पर सीडीपीओ का घूस लेते वीडियो वायरल

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking